नई दिल्ली. एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है. इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है. फिल्म दशहरे के दौरान 16 अक्टूबर, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. टीजर की शुरुआत नायक द्वारा एक दस्तावेज पर गौर करने के साथ होती है. पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नजर आते हैं- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह.. और फिर उधम सिंह.
https://Volkswagen Taigun SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
आखिरी में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल की तस्वीर को जूम करते हुए टीजर वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है, जिसकी जिंदगी का एक ही मिशन है भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना. महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को तारीखवार बयां करते हुए यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाली एक घटना (जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919) में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है.
https://पुलिस ने सुलझाई लैलूंगा के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी, 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार










