पिथौरा. बागबाहरा क्षेत्र में वन विभाग ने ओड़िशा से भिलाई ले जाई जा रही सागौन एवं तेंदू की टुकड़ा चिरान लकड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की है. ज्ञात हो कि वन विभाग की आंखों के सामने ही प्रतिदिन लाखों रुपए की लागत से बने विभिन्न प्रजाति की लकड़ियों के फर्नीचर बिक रहे हैं. इन पर विभाग द्वारा कभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. उपवन मंडलाधिकारी एसएस नाविक एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा जयकांत गण्डेचा के विगत शुक्रवार को राज्य स्तरीय रात्रि गश्त के दौरान वनोपज जांच नाका टेमरी में दिए गए उचित निर्देश एवं वाहनों को सघन जांच करने के मार्गदर्शन में सोमवार रात 9 बजे ओड़िशा से आने वाले वाहनों की जांच करने पर पिकअप वाहन
http://शिक्षकों के 14580 पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
क्रमांक सीजी 07 बीडी 6802 को जांच करने पर सब्जी कैरेट के नीचे छुपाकर रखे 16 कार्टून में काला तेन्दू टुकड़ी चिरान 2088 नग (0.424 घमी.) एवं सागौन टुकड़ी चिरान 114 नग (0.013 घमी.) योग 2202 नग (0.437 घमी.) बिना कागजात के परिवहन करते हुए वाहन मालिक सुपेला निवासी प्रमोद साहू पिता नत्थून साहू से जब्त की गई. कार्रवाई में भरतलाल साहू वनपाल, प्रभारी वनोपज जांच नाका टेमरी व परिक्षेत्र सहायक कोमाखान, रोशनलाल चन्द्राकर, वनरक्षक, कोकिलकांत दिनकर, वनरक्षक, सनी ठाकुर वनरक्षक तथा अविनाश तिवारी, भरतलाल यादव, गौकरण साहू, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयो का कार्यवाही में विशेष सहयोग रहा.
http://IPL 2020 : स्कॉट स्टायरिस ने कहा- लीग में आखिरी स्थान पर रहेगी RR, टीम ने दिया दिलचस्प जवाब







