रायपुर. छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता की सात वर्ष की अवधि को विलोपित करते हुए इसे आजीवन कर दिया है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में वर्ष 2011 की मार्गदर्शिका में एक बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रमाण पत्र की वैधता अवधि अधिकतम 7 वर्षों तक के लिए निर्धारित थी, जिसे अब शिक्षा विभाग ने विलोपित कर दिया है. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त आशय का आदेश शनिवार को यहां मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है. इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है कि यह आदेश 2011 से अब तक समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र के संबंध में भी मान्य होगा, जिन अभ्यर्थियों के शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो गई है, उनके लिए नया प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा.
http://किसानों को खाद-बीज की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 10 जुलाई तक आमंत्रित
धमतरी. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड कुरूद, मगरलोड व नगरी में किया जा रहा है. जिला शिक्षा अधिकारी डा. रजनी नेल्सन ने बताया कि इन शालाओं में अंग्रेजी माध्यम व्याख्याता, प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला) शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक सहित सहायक सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है. उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदक विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप तथा पात्रता शर्तों का विवरण जिले की वेबसाइट http://dhamtari.gov.in तथा जिला शिक्षा कार्यालय की विभागीय वेबसाइट http://deodhamtari.in से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं.
http://जाह्नवी कपूर ने फिर बढ़ाया पारा, खूबसूरती से जीता फैन्स का दिल







