पिथौरा. छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 2 महीने पूर्व विभिन्न धाराओं के फरार आरोपी साई मंदिर के पीछे लाखागढ़ निवासी हेमेन्द्र कुमार यदु पिता स्व. परदेसी राम यदु (39) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर धारा 354, 294, 323 भादवि एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एनके स्वर्णकार, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, आरक्षक परमेश्वर प्रजापति, जुनेद खान, हीरा मिश्रा का योगदान रहा.
http://सितंबर तक मुफ्त सिलेंडर, जानिए मोदी कैबिनेट के कई अहम फैसले
बाइक चालकों को मास्क, हेलमेट लगाने की हिदायत
पिथौरा. बुधवार को थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार व प्रशिक्षु डीएसपी गोविंद सिंग दीवान सहित आरक्षक कुबेर जायसवाल, आरक्षक जुनेद खान, नीलम मिश्रा, घनश्याम निराला, हीरा मिश्रा एवं होमगार्ड महिला सैनिक ने नगर में कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु बार चौक के सामने एवं बागबाहरा रोड के पास एमवी एक्ट के तहत कुल 35 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल की एवं मोटरसाइकिल चालकों को मास्क लगाने हिदायत दी. इसके अलावा पुलिस ने मास्क वितरण भी किया. यातायात नियमों का पालन करने 3 सवारियों नहीं चलने तथा हेलमेट लगाकर चलने की हिदायत भी दी गई.
http://गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन समेत तीन ट्रस्टों की जांच के लिए बनाई कमेटी
वृद्धा की हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार
महासमुंद. वृद्धा की हत्या के आरोपी को कोमाखान पुलिस ने खैरटकला के जंगल से मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर ली गई है. मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे नवाडीह निवासी हेमलाल सेन टंगिया लेकर बीसाहिन बाई (65) के घर पहुंचा और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी कोमाखान पुलिस को दी गई. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बांधा के पास खैरटकला के जंगल में छुपा है. घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया भी झाड़ियों से बरामद की.







