पिथौरा. स्थानीय जनपद पंचायत के ग्राम भुरकोनी में पदस्थ करारोपण अधिकारी प्रतिदिन कंटेनमेंट जोन बागबाहरा स्थित अपने आवास से आना-जाना कर रहे हैं. लिहाजा स्थानीय जनपद लगातार कोरोना वायरस के खतरे में बनी हुई है. इस संबंध में जनपद सीईओ प्रदीप प्रधान ने कहा कि जनपद में कितने कर्मी मुख्यालय के बाहर से आना-जाना करते हैं उन्हें नहीं पता पर अब वे इसका पता लगाएंगे. सूत्रों के अनुसार बागबाहरा में कोरोना मरीजों के मिलने से कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसके अनुसार इस क्षेत्र से बाहर आना-जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है.
http://सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी कार्रवाई की चेतावनी
यह रोक कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए उठाया जाता है पर यहां स्थानीय जनपद कार्यालय में क्लर्क का कार्य कर रहे भुरकोनी ग्राम पंचायत के करारोपण अधिकारी आईएस ठाकुर मूलतः वर्तमान में बागबाहरा में परिवार सहित निवास करते हैं. वे प्रतिदिन पिथौरा जनपद कार्यालय में लिपिक का कार्य कर रहे हैं. कंटेनमेंट जोन से बगैर किसी सुरक्षा के अन्य जोन में कार्य करने का संभवतः यह पहला मामला हो सकता है. श्री ठाकुर के बारे में बताया गया कि वे भुरकोनी क्वारंटाइन सेंटर के नोडल अधिकारी भी हैं. बावजूद इनकी ग्राम पंचायत के तहत ग्राम जगदल्ला में एक पॉजिटिव मामला मिलने के बाद भी वे अपनी पंचायत एवं क्वारंटाइन सेंटर भी नहीं गए. जिससे यह पता चलता है कि स्थानीय प्रशासन क्वारंटाइन सेंटर को कितनी गम्भीरता से ले रहा है.
http://स्थानांतरण आदेश का मखौल उड़ाते पूर्व स्थान पर जमे हैं वन अधिकारी-कर्मचारी







