नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने Tata Nexon EV Jet Edition को XZ+ Lux Prime Jet वेरिएंट के लिए 17.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया है. जेट एडिशन दो और वेरिएंट XZ+ Lux MAX Jet और XZ+ Lux MAX Jet AC FC WMU में उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत क्रमशः 19.54 लाख रुपये और 20.04 लाख रुपए (दोनों एक्स-शोरूम) है. जेट एडिशन Nexon EV MAX और Nexon EV Prime दोनों में उपलब्ध है. स्टारलाइट के नए शेड में स्पेशल डुअल-टोन पेंट स्कीम, जिसे कंपनी ने स्टारलाइट नाम दिया है, टाटा नेक्सन ईवी जेट एडिशन लाइन की नई खासियत है जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती है. नेक्सन EV Max में एक 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार फुल चार्जिंग पर 437 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देता है.
https://सांप की वजह से डूबी नाव, सात लोगों की मौत
यह एक पर्मानेंट मैगनेट सिक्रॉनस एसी मोटर को पावर देता है. जिसमें 141 bhp और 250 Nm का आउटपुट मिलता है. यह कार 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. नेक्सन EV Max या तो 3.3 kW चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के साथ आता है. बाद वाला 6.5 घंटे में कार की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है.50 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके कार को सिर्फ 56 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. नेक्सन EV Prime मल्टी-मोड रीजेन, क्रूज कंट्रोल, इनडायरेक्ट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्टवॉच इंटीग्रेटेड कनेक्टिविटी फीचर्स और 110 सेकंड के चार्जिंग टाइमआउट के साथ आता है. इसमें 127 bhp के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो 30.2 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित है.










