नई दिल्ली. Tata Ace Gold Petrol CX भारत में लॉन्च हो गई है. टाटा मोटर्स ने अपने लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (LCV) के नए मॉडल को दो वैरिएंट्स में उतारा है. इनमें फ्लैट-बेड और हाफ डेक लोड बॉडी शामिल हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 4.10 लाख रुपए तक जाती है. नया Tata Ace Gold Petrol CX वैरिएंट को कंपनी ने शहरी और ग्रामीण दोनों ही ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया है. बता दें कि स्टैंडर्ड Ace Gold के मुकाबले नया वैरिएंट 68,000 रुपए सस्ता है.
http://Benelli 502C Cruiser भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
टाटा मोटर्स और स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी के तहत ग्राहक इस कॉमर्शियल वाहन को 7,500 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को इस पर 90 फीसदी तक का ऑन-रोड फाइनेंस मिलेगा. टाटा Ace Gold Petrol CX वेरिएंट का ग्रॉस वजन 1.5 टन से ज्यादा है. इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें स्टैंडर्ड Ace Gold जैसा ही इंजन मिलता है. इसमें पावर के लिए 694 सीसी का 2-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.
http://अली-जैस्मिन का गाना ‘2 Phone’ रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज










