আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलटा, मौके पर ही चालक की मौत

Published on: March 18, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. एनएच 353 पिथौरा के पास डिवाइडर से टकराकर टैंकर पलट गया जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है. टैंकर क्रमांक एमएच 43 वाय 6889 रायपुर से पिथौरा की ओर जा रहा था. इस दौरान पोटापारा क्रासिंग के पास टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. केबिन में रखा जैक व रॉड सीधे चालक अमर निषाद पिता हलाल निषाद (42) के सिर पर आ गिरा जिससे गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले में 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है. मृतक भिलाई रामनगर आजाद चौक सुपेला का रहने वाला था.

http://रिसर्च में खुलासा, इस ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा

इधर, पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच 353 सिंधौरी के पास बारूद से भरी ट्रक चालक को झपकी आने से पलट गया. घटना में चालक की जान बच गई वहीं परिचालक घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए पिथौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक टीएस 05 यू 0243 तेलंगाना से बारूद लेकर ओड़िशा की ओर जा रहा था. इस दौरान सिंधौरी पड़ाव के पास चालक को झपकी आने से ट्रक पलट गया और मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया. इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और परिचालक नरेन्द्र रेड्डी घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

http://सरपंच पति को गोली मारकर तीन फरार, आरोपियों की तलाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now