दंतेवाड़ा. ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा नाम लिखने एवं अन्य प्रकार के छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए. कलेक्टर के निर्देश पर गणेश प्रतिमा में लिखे नाम को मिटाकर आवश्यक सुधार किया गया है. कलेक्टर नंदनवार ने प्राचीन प्रतिमा से छेड़छाड़ नहीं करने और पुरातात्विक प्रतिमा की पहचान बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.
https://डिप्टी कलेक्टर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
साथ ही असामाजिक तत्व पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को प्राप्त हुई थी. इस पर कलेक्टर नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए थे. इसी तारतम्य में तत्काल मूर्ति में सुधार करवा दिया गया है. साथ ही पुरातत्व विभाग से समन्वय कर बेहतर किया जाएगा.
https://ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स ने शेयर किए बेहद मजेदार मीम्स
https://हॉस्पिटल में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित डॉक्टर समेत बीएमओ को नोटिस







