नई दिल्ली. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद से सीक्रेट तरीके से शादी रचा ली है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी है. स्वरा के वीडियो पर पति फहद जिरार अहमद ने भी रिएक्ट किया है, और उन पर जमकर प्यार लुटाया है. स्वरा भास्कर ने ट्विटर हैंडल पर अपनी शादी की अनाउंटमेंट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह फहद जिरार अहमद के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- कभी-कभी आप जिन्हें दूर-दूर तक खोजते रहते हैं, लेकिन वह आपके आस-पास होते हैं.
https://पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद
हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया. मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद. यहां बहुत शोर है, लेकिन ये तुम्हारा है. इस वीडियो के जरिए स्वरा भास्कर ने बताया कि बताया कि कैसे उन्होंने फहाद के साथ मिलकर कई आंदोलनों में मुखर रूप से आवाज उठाई थी. बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे बदलते हुए शादी तक पहुंच गया. स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर पति फहद जिरार अहमद ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मुझे पता नहीं था कि शोर इतना खूबसूरत हो सकता है. मेरा हाथ थामने के लिए शुक्रिया माय लव स्वरा भास्कर’. स्वरा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उन्हें और फहद को शादी की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामएं दे रहे हैं.
https://प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, निक जोनस का है कैमियो










