रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आरडी तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में होनी चाहिए. उन्होंने स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर अब प्रत्येक जिले में एक-एक हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोलने की बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महापुरूषों के नाम से संचालित होने वाले स्कूल हमारी पहचान है. इन ऐतिहासिक स्कूलों का उन्नयन बहुउद्देशीय शाला के रूप में किया जाएगा.
https://नई Royal Enfield Classic 350 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
मुख्यमंत्री ने आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खेल मैदान के लिए 2 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की. मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले राज्य के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को महतारी दुलार योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति का चेक भी प्रदान किया. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् को नमन करते हुए कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण शिक्षक दिवस का कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित हुआ.
https://कलेक्टर के आदेश के दो साल बाद भी जमीन घोटाले की जांच नहीं!







