আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

80 Km रेंज वाली Svitch LITE XE फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च

Published on: November 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अहमदाबाद बेस्ड स्विच बाइक ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल LITE XE लॉन्च की है. ये फोल्डिंग साइकिल है. इसकी शुरुआती कीमत 74,999 रुपए है. कंपनी ने इस यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 80km तक रेंज देगी. ये इलेक्ट्रिक साइकिल कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें LCD डिजिटल डिस्प्ले के साथ 7 स्पीड शिमैनो गियर्स मिलेंगे. इस में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम 6061 फ्रेम का इस्तेमाल किया है. जिसके चलते ये हल्की और मजबूत है. कंपनी के लिए LITE XE कैटलॉग में 5वां मॉडल है. अब इसमें 4 इलेक्ट्रिक और एक नॉन-इलेक्ट्रिक साइकिल है. इस लिस्ट में XE+, XE, MXE, NXE और LITE XE शामिल हैं.

https://सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

स्विच LITE XE को 5 कलर ऑप्शन स्कारलेट रेड, मिडनाइट सैफायर, यांकी येलो, गोब्लिन ग्रीन और बर्लिन ग्रे में खरीद सकते हैं. स्विच LITE XE साइकिल पूरी तरह से फोल्डिंग है. इसे 360 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकता है. इसके हैंडलबार, सीट और सस्पेंशन को एडजेस्ट किया जा सकता है. साइकिल को हल्का और मजबूत करने के लिए एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम 6061 फ्रेम का इस्तेमाल किया है. इसमें 36V, 250W की मोटर दी है. वहीं, इसमें 36V, 10.4 AH बैटरी मिलती है. इस में 20×3 स्लीक टायर्स मिलते हैं. साइकिल को 7 स्पीड शिमैनो गियर्स से जोड़ा गया है. इसमें 5 PAS मोड्स (पैडल असिस्ट सिस्टम) भी दिया है. साइकिल में पीछे की तरफ टेल लाइट इंडीकेटर के साथ मिलती है. इसमें एक LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया है. जिसमें बैटरी रेंज, किलोमीटर के साथ कई दूसरी जरूरी डिटेल मिलेगी.

https://तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now