नई दिल्ली. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर आपको एंटरटेन करने के लिए कमबैक कर रही हैं. क्रिमिनल थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज ‘आर्या’ के पहले और दूसरे पार्ट में तो आपने उनको देखा ही. अब वह इसके तीसरे पार्ट ‘आर्या 3’ में दिखाई देने वाली हैं. इसमें भी उनकी वह दमदार पर्सनालिटी देखने को मिलेगी। वेब सीरीज की एक शॉर्ट क्लिप रिलीज हुई है, जिसे टीजर कहा जाता है, उसमें एक्ट्रेस कतई कमाल की लग रही हैं. सुष्मिता सेन ने 2021 में रिलीज हुई ‘आर्या 2’ में अपने दुश्मनों का खात्म कर दिया था और वह बच्चों के साथ देश छोड़कर फरार हो रही थीं.
https://टीम इंडिया की दूसरे टी20 में रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
उन्हें लगा था कि अब सब ठीक हो गया है लेकिन जो चाल उन्होंने चली थी, अब वही उन पर भारी पड़ गई है. उनका एक दुश्मन भी है, जिसकी Aarya 3 में एंट्री दिखाई जाएगी. टीजर में सुष्मिता सेन वही सिगार इस्तेमाल करती हुई दिखाई देती हैं, जिसे उन्होंने अपने दुश्मन से चुपके से हड़प लिया था. टशन में बैठी सुष्मिता सेन का लुक काफी कूल लग रहा है. काले रंग का ओवर कोट और सन ग्लासेस लगाए एक्ट्रेस कातिलाना लग रही हैं. आर्या 3 की टीजर शेयर करते हुए सुष्मिता ने बताया कि आर्या 3 की शूटिंग अभी हो रही है. यह जल्द डिज्नी हॉटस्टार स्ट्रीम होगी.
https://इंग्लैंड को रौंदकर भारत ने जीता अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप










