रायपुर. कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील शुक्ला ने अजय चंद्राकर को लंपट कह दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले में 24 घंटे का अल्टिमेटम शुक्ला को दिया है. दरअसल, शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में सुशील ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा महान उद्देश्य के साथ राहुल गांधी निकाल रहे हैं, इसमें महंगाई, बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. आम आदमी की आवाज ये यात्रा बन रही है. केंद्र सरकार साजिश करती है आम आदमी की आवाज को दबाने की. भाजपा के अजय चंद्राकर जैसे लंपट नेता भारत जोड़ो यात्रा के महान अर्थ को नहीं समझ सकते. ट्वीट करते हुए अजय चंद्राकर ने इस मामले में कहा- क्या कांग्रेस के संसदीय कार्य मंत्री अपने प्रवक्ता के गाली गलौच पर क्या प्रतिक्रिया देना चाहेंगे…?
https://छत्तीसगढ़ का सामान्य प्रशासन विभाग बोले तो ‘सफेद हाथी’!
उन्होंने “लंपट” शब्द का प्रयोग किया है, कांग्रेस में क्या ऐसी ही भाषा के उपयोग का संस्कार देती है..? कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर कड़ी नाराजगती जताते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के प्रभाव में सुशील शुक्ला ने विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर के लिए गाली का उपयोग किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 24 घंटे में असभ्य, अभद्र और आपत्तिजनक आचरण का सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस संचार प्रमुख से माफी की मांग करें. भारतीय जनता पार्टी ऐसे हर व्यक्ति का बहिष्कार करेगी, जो राजनीति में गाली का इस्तेमाल करता है.
https://गणेश प्रतिमा पर छेड़छाड़, शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान







