আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Published on: July 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. ये सुशांत की जिंदगी का आखिरी गाना है जिसे उन्होंने शूट किया था. इस फिल्म का म्यूजिक लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान ने दिया है. दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक को खुद एआर रहमान ने गाया है. लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं. गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. दिल बेचारा टाइटल ट्रैक 2 मिनट 43 सेकेंड का है और इस गाने में सुशांत सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं.

http://STF की गाड़ी पलटने के बाद भागने लगा विकास दुबे, एनकाउंटर में ढेर

खूबसूरत लड़कियों से घिरे सुशांत काफी इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं. गाने में संजना संघी की भी झलक देखने को मिलती है. सुशांत सिंह राजपूत उम्दा डांसर भी थे. जिसकी झलक इस गाने में देखने को भी मिलती है. तभी तो सुशांत ने एक शॉट में ये सॉन्ग पूरा शूट किया. गाने को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. ये हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार’ का हिंदी रीमेक है. देखिए गाना-

http://राज्य के परिवहन चौकियों पर स्थापित होगा आबकारी चेक-पोस्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now