नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब उनकी फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत में कोई फाउल प्ले नहीं था. फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को 5 डॉक्टर्स की टीम ने तैयार किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है. एक्टर के विसरा को भी केमिकल जांच के लिए संभालकर रखा गया है. बताया गया है कि इससे पहले जो प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट थी, उसे तीन डॉक्टरों ने साइन किया था, वहीं इस फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों ने साइन किया है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 16922 नए मामले, 418 की मौत
इस रिपोर्ट को तैयार करते वक्त काफी जांच की गई है. रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं थी. उनके नाखून भी एकदम साफ थे. रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट रूप से आत्महत्या का मामला है और इसमें एक्टर की मौत पर किसी भी तरह के सवाल खड़े नहीं किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह की विसरा रिपोर्ट आना अभी बाकी है. मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र फॉरेंसिक विभाग को लिखा है कि इस जांच को तुरंत पूरा किया जाए.
http://को-ऑपरेटिव बैंक अब RBI की निगरानी में, मुद्रा योजना के तहत शिशु लोन पर ब्याज में 2% छूट










