আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर बढ़ते जा रहे हाथ, विधायक को सौंपी सहयोग राशि

Published on: April 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. लॉकडाउन के बीच मदद के लिए लगातार लोग समाने आ रहे हैं. जिससे जरूरतमंदों की मदद में काफी सफलता मिल रही है. संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए मंगलवार को त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी मगन चंद्राकर ने 11 हजार रुपए, त्रिमूर्ति गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष विवेक दवे ने 51 सौ रुपए, नगर पुरोहित पं पंकज तिवारी ने 51 सौ रुपए व प्रमोद तिवारी ने 15 सौ रुपए की राशि विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को सौंपी. जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने उनका आभार जताया है. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, जब्बर चंद्राकर मौजूद थे. गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान लगातार विभिन्न संगठनों के साथ ही लोग सहयोग के लिए सामने आ रहे हैं.

http://लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने किया सभी यात्री ट्रेनों को 3 मई तक निलंबित

नतीजतन कोरोना के खिलाफ जंग में काफी हद तक मदद मिल रही है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि लोग व विभिन्न संगठन स्वस्फूर्त होकर मदद के लिए आगे आ रहे हैं. हालांकि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा कोरोना को मात देने हरसंभव पहल की जा रही है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अस्थाई रूप से अपने गांव-शहर के बाहर रूके लोगों को निकटतम राशन दुकान से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के राशनकार्ड विहिन परिवारों के राशन कार्ड बनाने एवं परिवार के छूटे सदस्यों के नाम जोड़ने की व्यवस्था की गई है. राहत शिविरों, अस्थाई आश्रय स्थलों व क्वॉरंटाइन शिविरों में निवासरत श्रमिकों, बेघरबार व्यक्तियों व जरूरतमंदों के लिए चावल का आबंटन किया गया है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 और नए मामले, अब 23 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now