पिथौरा. नगर से करीब 4 किमी दूर ग्राम टेका के पास रात करीब 2 बजे पं. बंगाल से महाराष्ट्र जा रही एक सूमो गोल्ड डिवाइडर से होते हुए सड़क के नीचे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे सूमो सवार 9 में से तीन लोगों की घटनास्थल पर और एक की अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई जबकि बाकी 5 गम्भीर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथमोपचार के बाद रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया है. थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार घटना के तुरंत बाद से इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सहायता कार्य में जुटे हैं.
http://एक्टर संजय दत्त की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी श्री स्वर्णकार स्वयं दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल NH53 रोड ग्राम टेका राजू ढाबा के पास पहुंचे. जहां वाहन क्रमांक WB 60 J 5598 सूमो गोल्ड के चालक को झपकी आने से डिवाइडर से रोड किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 04 ML6117 के पीछे जा टकराई थी. वाहन का सामने का हिस्सा ट्रक के पीछे जा धंसा था. वाहन में कुल 9 व्यक्ति सवार थे एवं वाहन के अंदर फंसे हुए थे फंसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया.
http://देवी-देवताओं और समाज पर अश्लील टिप्पणी, एफआईआर
घायलों को 108 वाहन से उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया. सभी सूमो सवारों को गंभीर चोटें आई थी एवं कोई भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे. इसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि एक ने अस्पताल पहुंचते रास्ते में दम तोड़ दिया था. मृतकों के नाम भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा एवं विजय दास हैं. जबकि राकेश सिन्हा (20), उतपल सिन्हा (19), गोकुल सिन्हा(20), चिरंजीव सिंह(22) एवं कृष्णा सिगो (22) गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.







