रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एंडलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एंड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा. इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे. यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा.
https://हिना खान ने शरारा सेट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें
14 मई को नेशनल लोक अदालत
रायपुर. आगामी 14 मई 2022 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. जिसमें खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बंटवारे, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, कब्जे के आधार पर बंटवारा, दण्ड प्रक्रिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामले, रेन्ट कन्ट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामले के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले संम्मिलित और चिन्हांकित कर निराकरण किया जाना है.
https://WHO चीफ टेड्रोस का गुजराती नामकरण, पीएम मोदी ने कहा- आज से इनका नाम ‘तुलसी भाई’







