पिथौरा. रविवार शाम तपती सड़क से उठाकर स्थानीय चिकित्सालय में दम तोड़ने एवं महासमुंद से पार हो रही ट्रेन में तबीयत खराब होने से यात्रियों द्वारा ट्रेन से महासमुंद रेलवे स्टेशन पर उतारे गए एक मजदूर की मौत के बाद मृतकों एवं उनके परिजनों की कोविड 19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर है. इस बात की पुष्टि जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ आरके परदल ने की है. ज्ञात हो कि उक्त दोनों यात्रियों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के बाद से पूरे जिले में हड़कम्प की स्थिति थी. अब रपट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. कोरोना का भय क्षेत्र में इस तरह हावी है कि अब शासकीय अस्पताल में भी किसी बुखार या खांसी के मरीजों के उपचार में कोताही बरती जा रही है.
http://VIDEO : दिशा पटानी ने बोल्ड अंदाज में किया डांस, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट
रविवार की घटना में मुम्बई से कोलकाता जा रहे बस में सवार एक मजदूर हकीम मलिक (38) दिन भर से भूखा था और उसे शुगर भी थी. ऐसी स्थिति में 40 डिग्री से अधिक तापमान में भी बस चालक एवं यात्रियों की अमानवीयता के कारण पिथौरा के मुहाने फोरलेन के किनारे तपती नुकीली गिट्टियों में उतार कर चले गए थे. इसके बाद जैसे-तैसे उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया पर यहां भी मानवता दम तोड़ती दिखी. पहले तो बीमार को उतारने से परहेज करने लगे. पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से बीमार को उतारा तो गया पर उसके शरीर का तापमान अधिक होने एवं गले में तकलीफ होने से कोविड 19 की संभावना को देखते हुए उसे प्रथम उपचार भी नहीं दिया गया और अंततः बीमार ने अस्पताल पहुंचने के करीब एक घण्टे बाद ही प्राण त्याग दिए. इसके बाद मृतक एवं उनके भतीजे सुल्तान के स्वैब लेकर महासमुंद स्टेशन में उतारे गए मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों के साथ कोविड 19 टेस्ट हेतु रायपुर भेजे गए. जिसकी रिपोर्ट भी सोमवार को आ गई.
http://नौतपा में आग उगलेगा सूरज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
सभी चारों सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है. बहरहाल, कोरोना वारियर्स के नाम से सम्मान पाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का किसी बीमार परेशान के साथ ऐसा रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं डॉक्टर्स अब यह भी मान रहे हैं कि हाकीम की मौत शुगर एवं डिहाईड्रेसन से हुई होगी. बस यात्री हाकिम की मौत के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज स्थानीय सेवा समिति के सहयोग से मृतक का सामाजिक तौर पर संस्कार करने सामने आया है. मुस्लिम समाज के जाकिर कुरैशी ने बताया कि हाकिम की मौत के बाद सामाजिक रीति से उसका कफ़न दफन कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा मृतक के भतीजे सुल्तान को भी उनके घर कोलकाता भेजा जाएगा. पूरे कार्य मे समाजसेवी लाल बहादुर महांती और आकाश महांती का सहयोग सराहनीय रहा.
Motorola Edge+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/ZjeTNCZlfe
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 19, 2020
‘कीड़ायुक्त राशन वितरित करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं’ https://t.co/KmYrRdir3T
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 24, 2020







