बसना. स्थानीय अग्रवाल नर्सिंग होम में एक महिला का न्यूनतम खर्च में कैंसर ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि झारबंद ओड़िशा निवासी भगवती नायक (45) पेट दर्द से पीड़ित थीं. कई बड़े अस्पताल में जांच कराया तो पता चला कि बच्चेदानी में कैंसर है. डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी पर आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह नहीं करा पाई. उनके परिजनों ने जब अग्रवाल नर्सिंग होम में परामर्श लिया तो अस्पताल प्रबंधक ने न्यूनतम खर्च में इस जटिल ऑपरेशन को करने का निर्णय लिया.
http://वैक्सीनेशन कार्ड में सिंहदेव को बताया मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने बीएमओ को हटाया
पश्चात अग्रवाल नर्सिंग होम में रायपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. अर्पण चतुर्मोहता ने 22 जून को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया. इस जटिल ऑपरेशन में 3-4 घंटे लगा चूंकि केंसर पेट के अन्य भागों में भी फैला था तथा पेशाब नली को भी पकड़ा हुआ था. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एनके अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी होना हमारे बसना जैसे छोटे कस्बे एवं पूरे जिले के लिए गौरव की बात है. आगे भी इस प्रकार की जटिल सर्जरी एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए अस्पताल द्वारा सतत मदद की जाएगी.
http://निगम, मंडल व आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मंत्री का दर्जा
एक जुलाई को निःशुल्क रोग निदान शिविर
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में एक जुलाई को निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर का लाभ उठाने पंजीयन अवश्य करवाएं. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. एनके अग्रवाल, डॉ. रीता अग्रवाल, डॉ. ईशान दुबे, डॉ. भारती अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. खुशबू अग्रवाल, डॉ. हरजोत सिंह गुरदत्ता एवं डॉ. गुरबेग सिंह गुरदत्ता सेवाएं देंगे.







