আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बसना में अनुविभागीय कार्यालय, सांकरा और पिरदा बनेगा नगर पंचायत

Published on: December 13, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/बसना/पिथौरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के तहत विधानसभा बसना के ग्राम पिरदा और पिथौरा तहसील के गांव गोपालपुर पहुंचे. उन्होंने पिरदा में महाविद्यालय के नए भवन निर्माण, ग्राम पिरदा में उप तहसील, ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन, नगर पंचायत बसना में गौरव पथ के निर्माण, सांकरा परसावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण, कुड़ेकेल नाला में नवीन पुल निर्माण की घोषणा की. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तालाब का गलत बंटवारा करने वाले तहसीलदार की शिकायत आने पर मुख्यमंत्री ने बसना के तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया.

https://कर्तव्य से अनुपस्थित, 11 शिक्षकों को किया गया अवैतनिक

इससे पहले बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा तहसील के गांव गोपालपुर में मुख्यमंत्री ने आमजनता के प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सहूलियत को देखते हुए बसना में अनुविभागीय कार्यालय प्रारंभ करने घोषणा की. साथ ही उन्होंने ग्राम लाखागढ़ से राजा सेवैया कला तक सड़क निर्माण, बाघ नदी में एनीकट निर्माण, देवगांव जलाशय में नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के साथ पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण और बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण करने की घोषणा भी की. उन्होंने ग्रामीण बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा के दायरे को विस्तार देते हुए ग्राम मेमरा हाईस्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन करने और ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा की. उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

https://नोरा फतेही के हॉट लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, नजरें हटाना मुश्किल!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now