আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छात्रों ने क्लास में टीचर के सामने गाया ‘श्री औरत चालीसा’! वायरल हुआ वीडियो

Published on: December 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इन दिनों ‘श्री औरत चालीसा’ का पाठ करते दो बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है. Prakash Raj (Parody) नाम के ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो में दो बच्चे क्लास में अपनी टीचर्स के सामने मौजूद हैं. सामने महिला टीचर बैठी हैं और वो दोनों औरत चालीसा का पाठ कर रहे हैं. चालीसा के बोल में बच्चा कहता है कि महिला एक हाथ में बेलन लेती है और दूसरे हाथ से चिमटा पकड़ी रहती है. फिर वो कहता है कि औरतों को चिमटा अस्त्र बहुत प्यारा होता है क्योंकि वो उससे मार भी देती हैं. फिर वो कहता है कि पुरुषों के दिल में औरतों के लिए आशा होती है जबकि औरतों के मन में धन की.

https://दिल्ली एमसीडी चुनाव पर रोक लगाने से SC का इनकार

उन्हें महंगी साड़ी बहुत पसंद आती है. इस कविता को जब आप पूरा सुनेंगे तो हमारी गारंटी है कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वीडियो जहां हंसी-मजाक के लिए बनाया गया है, लोग इसे उतनी ही गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. एक ने कहा कि यह गलत है, शिक्षा के मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ , माफ करना सर मुझे अच्छा नहीं लगा. एक ने कहा कि बहुत गलत है यह सब, सरकारी तनख्वाह पर मजे कर रहे हैं. एक ने कहा कि महिलाओं की बुराई करने को लोग मजाक कह रहे हैं.

https://2 जगहों में छापामार कार्रवाई, 40 टन अवैध कोयला जब्त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now