नई दिल्ली. दिसंबर के पहले दिन ही लोगों पर एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी की है. राहत की बात है कि बढ़ोतरी कॉमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2101 रुपए हो गई है.
https://50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 11T 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2177 रुपए हो गई है, जबकि मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 2051 रुपए में बिक रहा है. वहीं चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 2234 रुपए चुकाने होंगे. बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है और आखिरी बार अक्टूबर में दाम बढ़ाए गए थे. दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है. घरेलू गैस की कीमत कोलकाता में 926 रुपए है, जबकि 14 किलो वाले सिलेंडर का दाम चेन्नई में 915.5 रुपए है.
https://चुनाव कार्य में गंभीर लापरवाही, प्रभारी तहसीलदार निलंबित










