আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध शराब और ओव्हर रेट शराब बिक्री पर अब होगी सख्त कार्रवाई : लखमा

Published on: October 5, 2019
---Advertisement---

रायपुर. वाणिज्यिकर (आबकारी) और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा ने आज राजधानी रायपुर के आबकारी भवन में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक ली. श्री लखमा ने बैठक में प्रदेश के जिला आबकारी अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों को निर्देशित किया कि बाहरी राज्य की और स्थानीय अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं निर्धारित दर से अधिक शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. श्री लखमा ने प्रदेश के 27 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी से बाहरी राज्य की एवं स्थानीय अवैध शराब बिक्री करने वालों तथा निर्धारित दर से अधिक शराब बिक्री के विरूद्ध अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अवैध शराब बिक्री को सख्ती से रोकने के लिए वहां पर्याप्त स्टाफ पदस्थ करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए.

http://आस्था ने नहीं देखा रास्ता.. कठिन डगर पर 7 किमी तक कर-नापते गायत्री शक्तिपीठ पहुंची संतोषी

साथ ही पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि आम जनता के विरोध वाले शराब दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की कार्रवाई प्राथमिकता के साथ करें. श्री लखमा ने मदिरा दुकानों में कार्य कर रहे आऊट सोर्स एजेंसी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों को काम पर रखने एवं पारिश्रमिक का भुगतान पीएफ काट कर करने की जानकारी 10 अक्टूबर तक विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने आऊट सोर्सिंग एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, निर्धारित लक्ष्य प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होने सभी अधिकारियों को मदिरा दुकानों में मदिरा का पर्याप्त स्टाक रखने, दुकानों के पास पर्याप्त विद्युत की व्यवस्था तथा समय पर मदिरा दुकान खोलने एवं बंद करने की व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने छत्तीसगढ़ शासन एवं आबकारी मंत्री द्वारा जो विभाग को लक्ष्य एवं दिशा-निर्देश दिया गया है, उनके पालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

http://INDvSA : जीत से 9 विकेट दूर भारत, चौथे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 11/1

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now