बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बुधवार को सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे कोरोना टीकाकरण के खिलाफ भ्रामक एवं दुष्प्रचार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन के साइबर टीम के सहयोग से अलग-अलग टीम बनाकर जिले के विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स जैसे वाट्सऐप एवं फेसबुक में प्रसारित हो रहें हो कंटेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है. कलेक्टर श्री जैन ने सभी लोगों से अपील की है कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है. अतः 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराए एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
http://यह कैसी अफसरशाही? सच कहने पर पत्रकार के विरुद्ध प्रशासन ने दर्ज करवाई एफआईआर
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के खिलाफ हो रहे किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार एवं भ्रामक जानकारी से बचें. केवल प्रशासन की ओर से दी जा रही जानकारी, स्वास्थ्य विभाग से दी जा रही दिशा-निर्देश एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रसारित समाचारों का नियमित रूप से अवलोकन करें. इसके साथ ही आप सभी लोग कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें. किसी भी तरह कोरोना के लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं. साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधित किसी भी अन्य तरह की परेशानी हो तो वह राज्य शासन द्वारा संचालित 104 में कॉल कर के निःशुल्क जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.
http://सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए आज का भाव







