सौरभ गोयल
सरायपाली. नगर के अधिकांश चौक-चौराहों व मुख्यमार्ग की स्ट्रीट लाईटें बंद रहती है. एक तो बरसात का मौसम, दूसरा सड़कों पर छाया अंधेरा उपर से खस्ताहाल सड़क जिन पर दो कदम चलना भी दूभर है. बताया जा रहा है कि नगर की स्ट्रीट लाइट का ठेका निजी हाथों में दे दिया गया है जो पालिका प्रशासन के संरक्षण में कार्य कर रहा है. वर्तमान में पतेरापाली में गणेशोत्सव के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है जहां दर्शकों का सरसीवां मार्ग में आना-जाना लगा रहता है. इस मार्ग पर 1 किमी की दूरी में लगे खंभों में एक भी स्ट्रीट लाईटें नहीं जल रही है.
http://BS6 Honda Activa 125 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
नगर के 8-10 चौक-चौराहों पर हाईमास्क लाईटें कुछ नगरपालिका द्वारा तो कुछ वहां के पार्षदों द्वारा पार्षद निधि से लगाई गई है पर इन खंभों की लाईटें जलती है या नहीं इसकी चिंता न नगरपालिका को है न पार्षदों को और न ही स्ट्रीट लाइट का ठेका लेने वाली निजी कंपनी को. मुख्य सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी खतरे से कम नहीं है. फोरलेन बनने के बाद नगर का यह मुख्यमार्ग घंटेश्वरी मंदिर से बैतारी तक लावारिस हो गया है. एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका तीनों ने इस सड़क को अपना मानने से इंकार कर दिया है.
http://कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो
प्रशासन को भी यह नहीं मालूम कि इस सड़क की देखभाल किसके जिम्मे है. पिछले दिनों नगर के मुख्य मार्ग के गड्ढों को पाटा गया था पर बारिश के चलते यह अस्थायी साबित हुई. बारिश होते ही गड्ढों की समस्या पुनः जस की तस हो गई. बस स्टैंड, थाना चौक से जयस्तंभ चौक, नई मंडी, टाउन हॉल, झिलमिला से बैतारी तक गड्ढों की समस्या बेहिसाब है. नगर की लाईफ लाइन कहे जाने वाली मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर नागरिक दिलीप गुप्ता एवं पार्षद हरदीप सिंह रैना ने प्रशासन के हीला-हवाले रवय्यै सहित नगर के मुख्य मार्ग पर नई सड़क बनाए जाने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.







