महासमुंद. रविवार सुबह बस की स्टीयरिंग फेल होने से पलट गई. जिससे बस में सवार सात महिलाएं घायल हो गईं. घायलों को डायल 112 से पिथौरा सीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक सीजी 06 सी 3141 पिथौरा से महासमुंद की ओर आ रही थी. सुबह करीब साढ़े 7 बजे घोंच के पास दीवान परिवार की महिलाएं भीखापाली जाने के लिए बस में सवार हुई.
http://एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया का तोहफा, अब किसी भी नेटवर्क पर करें अनलिमिटेड कॉल
बस घोंच से करीब पांच सौ मीटर आगे पहुंची ही थी कि स्टीयरिंग फेल हो गई जिससे अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई. बस में सवार मोंहदी निवासी गिरिजाबाई पति लक्ष्मण सिंह दीवान (42), डोकरपाली निवासी पीला बाई पति रामलाल दीवान (55), तेजाबाई पति सुपेंद्र दीवान (65), घुमरी निवासी बिंद्रा बाई पति मनीराम दीवान (55), खट्टा निवासी सुनैना बाई पति विदेश दीवान (40), गड़बेड़ा निवासी दुर्गा साहू पति देरहा साहू (40) घोंच निवासी रूखमणी बाई पति देवनाथ दीवान (65) घायल हो गई. बताया जाता है कि दीवान परिवार की उपरोक्त सभी महिलाएं भीखापाली अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं.
http://‘याद पिया की आने लगी’ पर इन लड़कियों ने किया बेहतरीन डांस, देखिए VIDEO







