रायगढ़. फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलवरी में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है. रायगढ़ कोतरारोड़ की परिधि अग्रवाल उस वक्त हैरान हो गई जब ऑनलाइन मंगाए गए ग्राफिक टेबलेट की जगह पानी की बोतल निकली. परिधि ने इस कम्पनी से ग्राफिक्स टेबलेट मंगवाया था. लेकिन डिलवरी मिलने के समय उसने पार्सल खोला तो वो दंग रह गई. ग्राफिक्स टेबलेट की जगह पैकेट में पानी की बोतल निकली. डिलवरीबॉय से परिधि ने तत्काल कम्पनी फोन करने को कहा, थोड़े हिलेहवाले के बाद डिलवरीबॉय ने सारा वाकया कम्पनी को बताया. ऐसे में कम्पनी ने अपनी शाख बचाने डिलवरी बॉय को 3060 रुपए लौटाने को कहा.
http://477 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
परिधि अग्रवाल ने इस सारे मामले को वीडियो रिकार्ड कर लिया, ताकि लोगों को भी इस प्रकार की धोखाधड़ी से सर्तक किया जा सके. यह तो परिधि की होशियारी थी कि उसने डिलवरीबॉय के सामने ही पार्सल खोला, वरना वह ऑलाइन होने वाली इस ठगी का शिकार हो जाती. बाद में कोई उसकी बात पर यकिन भी नहीं करता धोखाधड़ी की इस पूरी घटना से क्षुब्ध परिधि ने कहा कि इस तरह मशहूर कम्पनी के ऑनलाइन सामानों में धोखाधड़ी होगी तो उपभोक्तओं का ऐसी कम्पनी के प्रति मोह भंग होने में देर नहीं लगेगी.
http://महाशिवरात्रि पर 101 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
परिधि अग्रवाल ने ऑलाइन शापिंग करने वालों को सावधान किया है कि वे समान भेजे जानी वाली कंपनी के नियमो को अच्छी तरह समझ लें, उसके बाद ही सामान मंगवाए एवं डिलवरी लेते समय भी सवधानी बरतें. ग्राहक को चाहिए कि डिलवरी बॉय के सामने ही कैमरा ऑन करके ही सामान की डिलवरी लेवें. परिधि ने ऐसा किया तभी फ्लिपकार्ट कम्पनी ने शिकायत को सही माना और रकम वापस की. भले ही कम्पनी ने पीड़िता को राशि वापस कर दी, पर इस घटना ने कम्पनी की विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है. ग्राहकों को आएदिन होने वाली ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए.
कालाबाजारी के लिए लाखों टन रेत का अवैध भंडारण, प्रशासन मौन https://t.co/4U1xZueiXV
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 10, 2021







