रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम यहां कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है. छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पारंपरिक त्योहारों, खेलों, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है.
https://सलमान को मिली Y+ सिक्योरिटी, अक्षय-अनुपम की भी बढ़ाई गई सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी की 11 फीट ऊंची और 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिलब्ध मूर्तिकार भिलाई निवासी पद्मश्री जेएम नेल्सन द्वारा केवल एक माह के भीतर किया गया है. इस प्रतिमा स्थल का संरचनात्मक स्वरूप रायपुर के ऑर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार ने तैयार किया है. इस प्रतिमा का निर्माण जिला प्रशासन, रायपुर के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम रायपुर द्वारा कराया गया है.
https://ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा- सत्येंद्र जैन को दी 10 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी







