আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सहयोग करने राज्य स्तरीय सशक्त समिति गठित

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यो में सहयोग करने के लिए वरिष्ठ सचिवों की एक सशक्त समिति गठित की है. इस संबंध में मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राज्य कार्यपालिक समिति राजस्व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आरपी मंडल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत एक आदेश के जरिए सशक्ति समिति गठित की है. इसके अनुसार समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू होंगे.

http://VIDEO : रिलीज हुआ मसकली 2.0 सॉन्ग, रोमांस करते नजर आए तारा-सिद्धार्थ

समिति के सदस्य प्रमुख सचिव वाणिज्य उद्योग मनोज पिगुंआ, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव श्रम विभाग सोनमणि वोरा, सचिव वित्त विभाग श्रीमती सहला निगार, सचिव खाद्य डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव महिला एवं बाल विकास सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव समाज कल्याण आर. प्रसन्ना, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेलमंगई डी और हिमांशु गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ को सदस्य बनाया गया है.

http://फ्री में हो कोरोना टेस्ट, रिइंबर्स करने के लिए बने तंत्र : सुप्रीम कोर्ट

http://हनुमान जयंती के दिन जरूर आजमाएं ये सरल उपाय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now