पिथौरा. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने सक्षम लोगों को आरक्षण देने की बजाय उसी वर्ग के ऐसे लोगों को आरक्षण देने की मांग की है जो अब भी आरक्षित वर्ग के सक्षम अभ्यर्थियों के सामने बौने साबित होकर आज भी बदहाली का जीवन जी रहे हैं. श्री परेश ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि परम पूज्य बाबा श्री गुरू घासीदास जी के नाम से आज तक कोई भी पुरुस्कार का आयोजन नहीं किया गया है लिहाजा राज्य अलंकरण पुरस्कार को बाबा घासीदास के नाम से करने की मांग की जा रही है. भाजपा द्वारा जनसंख्या के आधार पर भी अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं जिला भाजपा के तत्वावधान में की गई है. इसके लिए विगत दिनों एक दिवसीय धरना भी जिला मुख्यालय महासमुंद के कचहरी चौक में किया गया था.
http://फुलझर कलेवा कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, पत्रकार दरकिनार
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सतनामी समाज के सतनाम पथ प्रवर्तक परम पूज्य श्री घासीदास बाबा जी के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा राज्य उत्सव के अवसर पर नहीं दिए जाने पर आक्रोश स्वरूप रखा गया एवं धरना की समाप्ति पर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया था. सभा को पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने भी सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम के मार्ग पर चलने वालों के खिलाफ है जो कि अति निन्दनीय है. पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने सभा को संबाधित करते हुए कहा कि 2020 जनगणना के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जाति की संख्या 15.8 प्रतिशत है. अतः राज्य सरकार को आरक्षण 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 16 प्रतिशत कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो ओबीसी, स्वर्ण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में क्रिमीलेयर (आर्थिक रूप से सम्पन्न) एवं नान-क्रिमीलेयर (आर्थिक रूप से कमजोर) की गणना आय एवं सम्पत्ति के आधार पर किया जाना चाहिए तथा आरक्षण का पूर्ण लाभ सभी वर्गो के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिया जाए.
http://राशिफल : धनतेरस पर बन रहे हैं शुभ योग, जानिए किन राशियों को मिलेगी महालक्ष्मी की कृपा
धरना को पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने भी संबोधित किया. जिले के भाजपा महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी के कार्यकाल में बाबा गुरू घांसीदास सम्मान राज्य अंलकरण पुरस्कार प्रत्येक वर्ष दिया गया, जिसे कांग्रेस ने समाप्त कर अनुसूचित जाति के प्रति अपनी घृणा का परिचय दिया है. जिला अनुसूचित जाति के महामंत्री किसुन पाटले ने दावा किया कि जिले में निवासरत 4 प्रतिशत की पूरी आबादी कांग्रेस की इस कृत्य से नाराज होकर अब भाजपा के साथ पूरी तरह मजबूती के साथ खड़ी है. इस धरना में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया ने भी उपस्थिति दर्ज कराई.
हिना खान ने माधुरी दीक्षित के गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, वीडियो वायरल https://t.co/r9A5GfWgQd
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 11, 2020







