আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर स्टाफ नर्स बर्खास्त

Published on: April 7, 2022
---Advertisement---

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ स्टाफ नर्स सुनिता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है. कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर द्वारा 8 मार्च 2021 को सुनिता पिता रामलाल की नियुक्ति स्टाफ नर्स के पद पर जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में में हुई थी. इनके विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त करने कि शिकायत की जांच की गई. शिकायत सही पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग द्वारा सुनिता पिता रामलाल को स्टाफ नर्स के पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है एवं उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जा रही है.

https://सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना जलपरी अवतार, देखिए तस्वीरें

प्रभारी अधीक्षिका निलंबित, सहायक आयुक्त और मंडल संयोजक को नोटिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भर्रीडांड विकासखंड मरवाही में 4 अप्रैल को खाद्यान्न सामग्री नहीं होने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई. इस शिकायत पर अनुविभागीय दंडाधिकारी मरवाही से जांच कराई गई. जांच में शिकायत सही पाया गया. शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भर्रीडांड के प्रभारी अधीक्षिका कुमारी अघनिया पाण्डव (सहायक शिक्षक) को निलंबित किया गया. छात्रावासों एवं आश्रमों के नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण केएन मिश्रा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और सुरेश कुमार देवांगन मंडल संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

https://PM Kisan : जल्द किसानों के खाते आ सकती है 11वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now