गरियाबंद. शनिवार देर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार वैन सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में मौके पर 5 महिलाओं की मौत हो गई. ये सभी एक ही परिवार की थीं. वैन में 12 लोग सवार थे. ड्राइवर समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. राजिम में रात भर चले इलाज के बाद इनमें घायलों में से 5 को रायपुर रेफर किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ परिवार गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला है. इनके एक रिश्तेदार की मौत होने की वजह से सभी रायपुर के अभनपुर पहुंचे थे.
http://OnePlus Nord CE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
शनिवार रात को लौटते वक्त कोपरा मोड़ के पास वेन नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई. घटना की जानकारी पांडुका थाने में दी गई. हाइवे की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. फौरन घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकालकर राजिम अस्पताल ले जाया गया था. हादसे में गाड़ी सामने की तरफ से पेड़ से टकराई पर ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ वो घायल है. पीछे बैठी महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई और वहीं उनकी मौत हो गई.
http://सीएम भूपेश को किसान ने दी दुआएं, गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज







