আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार कार मजदूरों को टक्कर मारने के बाद पलटी, एक की मौत, 8 घायल

Published on: February 20, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक तेज रफ्तार कार मजदूरों को टक्कर मारने के बाद पलट गई. इस हादसे में भवन निर्माण कार्य में लगी एक महिला की मौत हो गई और 8 मजदूर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कार में सवार नाबालिग और उसका भाई CMD चौक से अग्रेसेन चौक तरफ आ रहे थे. कार को नाबालिग चला रहा था. तेज रफ्तार कार स्वदेशी प्लाजा के सामने पहुंची थी. जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है. इसी दौरान कार के स्टेयरिंग में कुत्ते की चढ़ने की वजह से नाबालिग कार को नियंत्रित नहीं कर सका और मजूदरों को चपेट में लेते हुए कार पलट गई. हादसे में सरकंडा के साइंस कॉलेज के पास रहने वाली महिला सरस्वती गोंड पति फिरतराम (50) की मौत हो गई. जबकि 8 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

https://नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत

उन्होंने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार नाबालिग को पकड़कर थाने ले गई है. वहीं उसका भाई और दोस्त वहां से भाग गए हैं. पूछताछ में पता चला कि 17 नाबालिग SECL कर्मी का बेटा है. उसने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ बीमार डॉग का इलाज कराने जा रहा था. तभी उसका कुत्ता कार की स्टेयरिंग में चढ़ गया और कार अनियंत्रित हो गई. जिससे यह हादसा हो गया. घटना के बाद वहां जुटी भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया. घटना की जानकारी मिलते ही एसी पारुल माथुर मौके पर पहुंच गई. उन्होंने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया. बाद जाम हटवाया गया. एसपी मजदूरों को देखने CIMS भी गईं. उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चे को कार चलाने के लिए देने वाले पैरेंट्स के खिलाफ केस दर्ज करने कहा गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now