रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के विशेष सहायक नवीन कुमार भगत को राज्य सरकार ने हटा दिया है. बताया जा रहा है कि नवीन कुमार भगत के खिलाफ भी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी. प्रशासन ने भगत को मूल विभाग में वापस पदस्थ किया है. नवीन भगत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं. जीएडी ने अपने आदेश में लिखा है, नवीन कुमार भगत की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग सामान्य प्रशासन विभाग को वापस करता है.
http://VIDEO : ‘हाउसफुल 4’ का पहला गाना ‘एक चुम्मा तो बनता है’ हुआ रिलीज
बता दें कि इससे पहले मंत्री प्रेमसाय ने अपनी डॉक्टर पत्नी को विशेष सहायक बनाया था पर सरकार ने इसे गलत परिपाटी करार देते हुए उनकी पत्नी के आदेश को निरस्त कर दिया था. इसके बाद नवीन कुमार भगत विशेष सहायक बनाए गए थे. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर पैसे के आरोप में प्रशासन ने बीते दिनों प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को हटा दिया गया था. इधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी राजेश सिंह को निर्दोष बताया है. उन्होंने कहा है कि राजेश सिंह दोषी नहीं हैं. लोगों की भावनाओं को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
http://Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स








