महासमुंद. करहीडीह निवासी एक युवक ने कोमाखान पुलिस पर रुपए मांगने और रुपए न देने पर केस बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस अधीक्षक महासमुंद को दिए शिकायत पत्र में होम कुमार साहू ने लिखा है कि- 3 मई को एक लीटर शराब खरीदकर वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में सादे कपड़े पहने 4-5 लोगों ने पकड़ लिया। इन लोगों ने खुद को कोमाखान पुलिस बताया. पुलिस को मैंने बताया कि कहां से शराब खरीद कर ला रहा था. तब तीन लोग गए और एक व्यक्ति को पकड़कर ले आए. उनसे एक जरीकेन में 6-7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई थी. बाद मुझे और उक्त व्यक्ति को पुलिस थाने ले गई.
http://पेपर मिल में गैस रिसाव से 7 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, 3 रायपुर रेफर
करीब 11 बजे उक्त व्यक्ति को छोड़ दिया और मेरे खिलाफ 5 लीटर महुआ शराब का केस बनाकर रातभर थाने में रखा. दूसरे दिन सोमवार को मुझे न्यायालय में पेश कर वापस थाने लाया गया पश्चात शाम को कागज में दस्तखत कराकर छोड़ दिया. मैं एक लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था जबकि कोमाखान पुलिस ने मुझ पर 5 लीटर महुआ शराब का केस बनाया है. मेरे पकड़े जाने की सूचना पर भाई दिनेश और उपसरपंच प्रेशन साहू थाने आए थे जो बाद में चले गए. घर पहुंचने पर भाई ने मुझे बताया कि केस नहीं बनाने के एवज में पुलिस ने 30 हजार रुपए की मांग की थी. अंत में 20 हजार रुपए की मांग की. जब हम रुपए नहीं दे पाए तब पांच लीटर शराब का केस बना दिया गया.
http://महिला पंचायत प्रतिनिधियों के रिश्तेदार नहीं कर सकते उनके कार्यों में हस्तक्षेप







