अंबिकापुर. राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का मीडिया से बातचीत के दौरान एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होने बलरामपुर एसपी को कांग्रेस विधायक का नौकर बताया है. उन्होंने कहा बलरामपुर में पुलिस विधायक बृहस्पत सिंह की रखैल बनी हुई है. वहां इन दिनों नंगा नाच चल रहा है. नेताम ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें जूते की माला पहनाई जाएगी. यदि एसपी अपने पद की गरिमा में काम नहीं कर सकते तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर कलेक्टर, एसपी ही इस तरह से गुलाम बनकर काम करेंगे तो जनता विश्वास कैसे करेगी. हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. यह गलत है. हम इसे प्रचारित करेंगे, हम इसकी शिकायत ऊपर भी करेंगे. इस पर अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. उन्हेोने कहा कि कलेक्टर, एसपी अपनी पोस्ट का ध्यान रखें, ये प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा पद है.
https://शादी में स्टेज पर एंट्री के दौरान हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे दूल्हा-दुल्हन
नेशनल लोक अदालत में 3224 प्रकरणों का हुआ निराकरण
कोरबा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. नालसा थीम सॉन्ग न्याय सबके लिए के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा बीपी वर्मा के आतिथ्य में किया गया. जिसमें न्यायालय में बैंक, बीमा कंपनी, मोटर दुर्घटना क्लेम, नगर पालिक निगम, सीएसपीडीसीएल, बीएसएनएल आदि के कुल 5849 प्रकरण रखे गए थे जिसमें कुल 3224 प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर किया गया.
https://‘पानी-पानी’ सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो







