महासमुंद. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ग्राम मालीडीह में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर श्री चंद्राकर ने कहा कि भगवान की कथा आनंदपूर्वक सुनें. इसका एक अंश भी आत्मसात कर लें, तो जीवन धन्य हो जाएगा. अपने अवगुणों का त्याग और सद्गुणों का विकास करते हुए अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन है. श्री चंद्राकर ने कहा कि मैं कर्म में विश्वास रखता हूं. महासमुंद क्षेत्र की सेवा करते रहा हूं और करते रहूंगा. हम सब मिलकर महासमुंद को विकास के रास्ते पर और तेजी से ले जाएंगे. हमें अपने सामाजिक दायित्वों को भी समझना होगा. नशामुक्त समाज समाज मेरी अभिलाषा है. नशा, नाश की जड़ है, इससे दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो सर्वनाश तय है.
https://50MP कैमरे के साथ Oppo K10 भारत में लॉन्च, बस इतनी है कीमत
नशा करने वाला व्यक्ति अनेक दुर्गुणों और रोग-व्याधियों का शिकार हो जाता है और धीरे-धीरे उसका स्वास्थ्य, संपत्ति, सम्मान, सुख-चैन सब कुछ खत्म हो जाता है. इसके विपरीत जीवन राम मय हो जाएगा यदि मर्यादा का पालन करें. अपने से बड़ों का सम्मान करें, प्रणाम का बीज बोएं, आशीर्वाद की फसल काटें. कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, प्रतिनिधि नारायण नामदेव, खोम सिन्हा, केवल चंद्राकर, उत्तम सिन्हा, आनंद पटेल, रविन्द्र चंद्राकर, मनोहर चंद्राकर, किशोर चंद्राकर, धर्मेंद्र महोबिया, विजय बांदे, शिव यादव, जनार्दन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.
https://हीरोपंती-2 का पहला गाना ‘दफा कर’ रिलीज, टाइगर-तारा की दिखी बेहतरीन केमेस्ट्री







