नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों ‘कार्तिकेय 2’ की बिग सक्सेज को सेलिब्रेट कर रही हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और इसमें निखिल सिद्धार्थ के साथ-साथ अनुपमा के रोल को भी सराहा गया है. एक्ट्रेस अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती के लिए पहले से ही मशहूर हैं और अब उनकी एक नई खूब का पता चला है. दरअसल, हाल ही में अनुपमा परवेश्वरन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे हिंदी गाने को गुनगुनाते दिख रही हैं. एक्ट्रेस की ओरिजनल वॉइस को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं.
https://Vivo T1 5G का स्पेशल सिल्की व्हाइट वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इस क्लिप में सादगी भरे अंदाज में जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस खुद दिख रही हैं, उतनी ही बेहतरी के साथ वे ओल्ड हिंदी सॉन्ग को अपने मधुर स्वरों से सजा रही हैं. हर किसी को उनके द्वारा गाया गया गाना पसंद आ रहा है, बावजूद इसके उन्होंने हिंदी बोलने वालों से माफी मांगी है. वीडियो में एक्ट्रेस साल 1962 में आई फिल्म Anpadh (1962) के गाना के बीच के बोल गुनगुना रही हैं जिसे लता मंगेशकर ने गाया था. एक्ट्रेस जिस अंतरे को गाती हैं, वो कुछ इस तरह से है ‘जी हमें मंजूर है आपका ये फैसला कह रही है हर नजर बन्दा परवर शुक्रिया दो जहाकि की आज खुशियां हो गई हासिल मुझे आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे… इसे गाने के बाद अनुपनमा ने कैप्शन में लिखा- हीरोइन वाली फीलिंग…मेरी बेकार हिंदी के लिए मुझे माफ कीजिए.
https://छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका लता खापर्डे का निधन










