नई दिल्ली. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का चौथा गाना ‘टिप-टिप’ रिलीज हो गया है. ये गाना 90 के दशक में आई फिल्म ‘मोहरा’ के ‘टिप-टिप बरसा पानी’ का रीमेक सॉन्ग है. ये गाना अक्षय कुमार और दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन पर फिल्माया गया था. इसमें रवीना ने भी अपनी सिजलिंग मूव्स दिखाए थे और अक्षय के साथ सिजलिंग केमेस्ट्री को दिखाया था. अब फिल्म सूर्यवंशी के लिए भी रीमेक किया गया है. इसका म्यूजिक विजु शाह ने कंपोज किया है और तनिष्क बागची ने इसे रिक्रिएट किया है. इसके बोल आनंद बक्शी और तनिष्क बागची ने लिखे हैं.
https://जुआ रेड करने गई पुलिस टीम से वाद-विवाद और हाथापाई, 8 गिरफ्तार
इसे उदित नारायण और अल्का यागनिक ने गाया है. गाने में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. कैटरीना बारिश में भीगते हुए अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. अक्षय कुमार भी उनकी दिलकश अदाओं पर फिदा होते नजर आ रहे हैं और उनके साथ डांस रोमांटिक डांस कर रहे हैं. गाने में अक्षय कुमार ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं, जबकि कैटरीना शाइनिंग साड़ी पहने पानी में आग लगा रही हैं. बता दें ये गाना फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद लॉन्च हुआ है. इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.
https://‘मानिके मगे हिते’ स्टार योहानी संग थिरकीं जैकलीन, वीडियो वायरल










