बीजापुर. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक आदिवासी बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया. दरअसल, बीजापुर में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिससे पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात कोमला गांव निवासी अंजली का घर बारिश के कारण आए बाढ़ में ढह गया था. घर तबाह होने पर उसे जितनी दुखी नहीं हुई, उससे कहीं ज्यादा दुखी उसे उसकी पुस्तकें भीग जाने पर हुई. आदिवासी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजली के लिए दूसरी किताबें खरीदना संभव नहीं था. इसलिए अंजली पुस्तकों को बांस की टोकरी से निकालते हुए फूट-फूट कर रोने लगी. किताबों के प्रति उसका प्रेम देख स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने इसका वीडियो बनाया और ट्विटर पर ट्वीट कर दिया.
इस वीडियो पर सोनू सूद की नजर पड़ी और वो अपने आप को रोक नहीं पाए. किताबों के प्रति प्रेम और अंजली की आंखों आंसू देखकर वो मदद के लिए आगे आए और उन्होने ट्वीट कर कहा कि आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी, घर भी नया होगा. बुधवार को इस वीडियो के चर्चा में आते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आया. अब जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अंजली को पीएटी परीक्षा की तैयारी और मकान बनाने की मदद पहुंचाई गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे. अंजलि कुड़ियाम को मकान बनाने के लिए एक लाख एक हजार 9 सौ रुपए और किताबें भी दी गईं.
http://युवाओं को अब देनी होगी केवल एक परीक्षा, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी को मंजूरी
आंसू पोंछ ले बहन…
किताबें भी नयीं होंगी..
घर भी नया होगा। https://t.co/crLh48yCLr— sonu sood (@SonuSood) August 19, 2020
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कोमला निवासी अंजलि कुड़ियम को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान के पुर्ननिर्माण हेतु एक लाख एक हजार 9 सौ रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा अंजलि को पीएटी की तैयारी हेतु किताबें दी गयी। pic.twitter.com/XleVUcyc93
— Bijapur (@DistrictBijapur) August 19, 2020







