আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘फोन भूत’ का पहला गाना ‘किन्ना सोना’ रिलीज, ग्लैमरस अवतार में नजर आईं कैटरीना

Published on: October 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ का पहला गाना ‘किन्ना सोना’ रिलीज हो गया है. गाने में फिल्म के को-एक्टर्स ईशान और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ खूबसूरत कैटरीना कैफ परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं. गाने में उनके नए अवतार ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है. हैलोवीन जैसे पार्टी सीक्वेंस में शूट किए गए इस गाने में ईशान और सिद्धांत भी हैं. म्यूजिक वीडियो में तीनों के बीच की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. गाने में कैटरीना का ग्लैमरस अवतार आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत भूत से नजरे न हटाने के लिए मजबूर कर देगा.

https://एक्ट्रेस की हार्ट अटैक से मौत, मां की भूमिका के लिए थीं मशहूर

गाने ‘किन्ना सोना’ को तनिष्क बागची ने लिखा और कंपोज किया है, जिसे जहरा और तनिष्क ने मिलकर गाया है. इसे गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है. बता दें फिल्म का ट्रेलर 3 दिन पहले रिलीज किया गया था. ट्रेलर काफी अनोखा और मजेदार है जो भरोसा देता है कि दर्शकों को इस साल सिनेमाघरों में अच्छी कॉमेडी फिल्म देखने को मिलेगी. गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित ‘फोन भूत’ एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके प्रमुख रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं. यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

https://कम कीमत में Nokia G11 Plus भारत में लॉन्च, 3 दिन तक चलेगी बैटरी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now