আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान, दो गिरफ्तार

Published on: August 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टिक टॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा हुआ है कि उनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं. किसी नुकीली चीज के ये निशान बताए जा रहे हैं. उनके परिवार की शिकायत पर गोवा पुलिस ने धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

https://SC-ST अधिनियम-1989 के तहत दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर कई ‘ब्लंट कट’ होने का जिक्र किया गया है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि किस नुकीली चीज से सोनाली के शरीर पर वो चोट के निशान आए हैं, इतना जरूर बताया गया है कि कई जगहों पर ये देखने को मिले हैं. गोवा पुलिस को जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें मौत का कारण नहीं बताया गया है. सिर्फ इतनी जानकारी है कि शरीर पर चोट के निशान हैं. परिस्थिति को देखते हुए सोनाली का विसरा और टिस्यू आगे की जांच के लिए भेजे दिए गए हैं.

https://‘आबकारी टीम घर से ले गई नकदी, शराब मामले में फंसाने की दी धमकी’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now