আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीमार पिता के लिए फल लेने जा रहा था पुत्र, सड़क हादसे में मौत

Published on: October 7, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बीमार पिता के लिए फल खरीदने जा रहे पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना एनएच 53 में झलप के पास घटित हुई है जिसमें पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. जानकारी के मुताबिक तेजराम दीवान बुधवार दोपहर 12 बजे बीमार पिता के लिए फल खरीदने झलप जा रहा था. इसी दौरान एनएच 53 वृन्दावन कॉलोनी टूरीडीह के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक तेजराम दीवान अपने पिता चंदेल सिंह दीवान को उपचार के लिए श्रीराम हॉस्पिटल झलप में भर्ती कराया है. जिसके लिए वे दोपहर फल खरीदने बाइक से झलप जा रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई.

http://धरसा विकास योजना के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए समिति गठित


बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ियां बरामद

पिथौरा. स्थानीय वन विभाग की टीम ने मंगलवार को समीप के ग्राम राजासेवैया खुर्द के एक घर में छापा मारकर करीब 63 हजार की कच्ची सागौन लकड़ी जब्त की है. अरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद मंगलवार को वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी चंद्रकांत टिकरिहा के मार्गदर्शन में स्थानीय परिक्षेत्र अधिकारी यूआर बसंत के नेतृत्व में राजासेवैया खुर्द निवासी कुंजबिहारी पिता मंगल बरिहा के घर और बाड़ी में छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई में कुल सात नग स्वर्णकाष्ठ सागौन के लट्ठे जब्त किए गए. जब्त सागौन की कीमत लगभग 63 हजार बताई जा रही है. बहरहाल, अरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है. कार्रवाई में विभाग के सत्येंद्र कश्यप, दिनेश ठाकुर, वीरेंद्र बंजारे, गुरुचरण मिश्रा, दीपिका रात्रे एवं जयसिंह भोसले सहित वन अमला शामिल था.

http://WHO प्रमुख ने बताया- कब तक आ सकती है कोरोना की कारगर वैक्सीन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now