আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘सिगरेट से जलाया-मारपीट की’, सोमी अली ने सलमान पर लगाया आरोप

Published on: December 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोमी अली ने फिर से बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान पर निशान साधा है. सोमी ने सलमान के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया. सोमी अली ने अपने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन यह अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बता दें कि सोमी अली एक एक्ट्रेस होने के साथ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं. सोमी ने सलमान खान संग थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान उन्हें गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रहे हैं.

https://TVS Apache RTR 160 4V 2023 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

सोमी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- अभी बहुत कुछ होने वाला है. मेरे शो को इंडिया में बैन करा दिया और फिर मुकदमा लगाकर मुझे धमकाया. तुम कायर इंसान हो. यहां मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए 50 वकील खड़े हैं, जो मुझे सिगरेट से जलने और फिजिकल अब्यूज से बचाएंगे जो तुमने मेरे साथ सालों तक किया है. सोमी ने आगे लिखा- उन सभी फीमेल एक्ट्रेसेस को भी शर्म आनी चाहिए, जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले इस आदमी को सपोर्ट करती हैं. ऐसे एक्टर्स को भी शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने इसे सपोर्ट किया. अब ये जंग करने का समय है.

https://दिल्ली एमसीडी चुनाव पर रोक लगाने से SC का इनकार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now