महासमुंद. युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल से दैहिक शोषण करने वाले पटवारी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीटीआई रोड निवासी एक पीड़िता के साथ बसना के राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी पंकज तारक निवासी महासमुंद पिछले 3 साल से युवती को शादी का प्रलोभन देकर महासमुंद, बसना, रायपुर सहित अन्य स्थानों पर ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. युवती जब पंकज तारक से शादी करने की बात करती तो वह शादी का वादा करता रहा लेकिन शादी नहीं की.
http://प्रांजल दहिया का नया गाना ‘बीपी हाई’ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया तहलका
पीड़िता को जब पटवारी के व्यवहार पर संदेह होने लगा तब युवती ने फिर से शादी करने के लिए कहा. तब आरोपी पटवारी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीडि़ता ने सिटी कोतवाली पहुंच कर आरोपी पंकज तारक के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
http://Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







