আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुरूम की जगह डलवाई जा रही थी मिट्टी, सवाल उठाने पर सरपंच ने कर दी पंच की पिटाई

Published on: June 29, 2021
---Advertisement---

गरियाबंद. भ्रष्टाचार का विरोध करने पर पंच की सरपंच ने गालियां देते हुए पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार देवभोग ब्लॉक के दरलीपारा पंचायत स्थित स्कूल मैदान को मेंटेन किया जा रहा है. सरपंच जलधर नागेश वहां काम करा रहे थे.23 जून की शाम करीब 4 बजे वार्ड एक से निर्वाचित पंच जयलाल ध्रुव वहां पहुंच गए. उन्होने आरोप लगाया कि मुरुम डालने के नाम पर मिट्‌टी डाली जा रही है. बाद विवाद होने लगा. आरोप है कि सरपंच नागेश ने गालियां देते हुए पंच जयलाल की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी.

http://T20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान, 17 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

पंच जयलाल मंगलवार को देवभोग थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए. उन्होंने सरपंच के खिलाफ आरोप लगाया कि घटना वाले दिन ही मामले की शिकायत लेकर जब पंच जयलाल थाने गए थे. वहां सरपंच ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही और समझौता कर लिया था. अब सरपंच और उसके समर्थक पिटाई का वीडियो वायरल कर उसे अपमानित कर रहे हैं. इस मामले में सरपंच जलधर नागेश का कहना है कि पहले उन्हें पीटा गया. फिर दोबारा जयलाल शराब पीकर आया और झगड़ने लगा. पहले उसने गालियां देनी शुरू की. मना करने पर हमले की कोशिश की. बाद मैंने भी उसे पीटा. जिस स्कूल मौदान में मुरुम डालना है वह गहरा है, इसलिए पहले मिट्टी डलवाई जा रही है.

http://लग्जरी वाहन से 235 किलो चांदी की सिल्ली और 8 किलो आभूषण बरामद, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now