আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बंधकर बनाकर नर्सिंग छात्रा से किया अनाचार, गिरफ्तार

Published on: October 18, 2021
---Advertisement---

दुर्ग. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बंधकर बनाकर नर्सिंग छात्रा से अनाचार किया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी धीरेंद्र साव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसकी दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से पुरानी दोस्ती थी. छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी. यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई. पार्टी के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया. छात्रा का आरोप है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी. बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा.

https://Tata Punch भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

उसने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ अनाचार किया. छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना की रात उसे अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा. शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची. वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई. परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत मामला दर्ज किया है.

https://राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now