महासमुंद. समर्थन मूल्य पर जिले में एक दिसम्बर से धान खरीदी जा रही है. पहले दिन राज्य स्तर की टीम ने जिले में धान खरीदी की तैयारियो का जायजा लिया. टीम में शामिल एमडी मार्कफेड शम्मी आबिदी एवं विशेष सचिव खाद्य मनोज सोनी ने जिले की शेर, झालखम्हरिया, खल्लारी और नर्रा खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण किया. धान उपार्जन केन्द्र शेर एवं झालखम्हरिया में धान खरीदी की तैयारी संतोषजनक पाई गई वहीं धान खरीदी केन्द्र खल्लारी में बारदाना अव्यवस्थित पड़ा था और माईश्चर मीटर चालू नहीं था. जिस पर एमडी मार्कफेड ने नाराजगी व्यक्त की और सोसायटी मैनेजर को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया.
http://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
उन्होने कुछ जिलो में बारदानो में आगजनी की घटना को देखते हुए बारदानो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही धान खरीदी केन्द्रो में किसानों के लिए प्राथमिक सुविधा अंतर्गत बैठने की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था और फर्स्टएड बॉक्स रखने के निर्देश दिए. खल्लारी और नर्रा सोसायटी में धान खरीदी की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण उप पंजीयक महासमुंद ने पर्यवेक्षक शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक शाखा बागबाहरा को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया है.
http://जब रानू मंडल भूल गईं अपने ही गाने के बोल, वायरल हुआ वीडियो







